जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

by | Mar 11, 2026 | Crime

Mar 11, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार तरना दल से जुड़े ऑटो चालक बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा को इलाके में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर शक था। इसी दौरान उन्होंने वहां खड़ी दो युवतियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवती लाल रंग का सूट और चूड़ा पहने हुए थी। पूछताछ के दौरान उसने खुद को नवविवाहिता बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की ओर आई है।

पूछताछ के दौरान दोनों युवतियां फरार

जब निहंग सिंह ने युवती से उसकी बहन को बुलाने के लिए कहा तो उसने नरिंदर सिनेमा के पास गली की दूसरी तरफ इशारा किया। जैसे ही निहंग सिंह उस दिशा में देखने गए, दोनों युवतियां अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं। उन्होंने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सकीं।

इलाके में नशा और जिस्मफरोशी के आरोप

स्थानीय ऑटो चालकों के मुताबिक रात के समय इस इलाके में कई बार युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखाई देते हैं। निहंग सिंह का आरोप है कि गली में कुछ लोग नशा करते हैं और इसके बाद देह व्यापार जैसी गतिविधियां भी संचालित होती हैं।

उन्होंने बताया कि जब गली में बने एक कमरे की जांच की गई तो वहां नशीले पदार्थों के अवशेष, कंडोम और चिट्टा लेने के बाद फेंकी गई सिल्वर पन्नियां बिखरी हुई मिलीं। कमरे के अंदर सोने के लिए बिस्तर भी रखे हुए थे, जिनके बारे में दावा किया गया कि रात के समय उनका इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस गश्त पर भी उठे सवाल

निहंग सिंह ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस गश्त तो होती है, लेकिन हूटर की आवाज सुनते ही लोग छिप जाते हैं और पुलिस के जाने के बाद फिर से गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch