
पंजाब में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा और किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान दिन में धूप रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
संभावना जताई जा रही है कि इस सिस्टम के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।








