AAP सरपंच हरबरिंदर सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो पिस्तौल बरामद

by | Feb 25, 2026 | Crime

Feb 25, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबरिंदर सिंह की मैरिज पैलेस में हुई हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाला साथी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा के अनुसार सदर पट्टी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जलोके बांध के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया।

आरोप है कि दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अब तक इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। एक अन्य मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मालवा के किसानों को बड़ी राहत, फिरोजपुर फीडर नहर की क्षमता बढ़ी, चार जिलों को मिलेगा पूरा पानी

मालवा के किसानों को बड़ी राहत, फिरोजपुर फीडर नहर की क्षमता बढ़ी, चार जिलों को मिलेगा पूरा पानी

मक्खू में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के नवीनीकरण के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए बड़ा तोहफा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मालवा क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित होगा। यह नहर फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब...

AAP मंत्री के घर पहुंचे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों , लुधियाना पहुंचते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

AAP मंत्री के घर पहुंचे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों , लुधियाना पहुंचते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बुधवार को लुधियाना पहुंचे। उनके शहर में प्रवेश करते ही माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया। दुगरी से लेकर मुंडियां कलां तक सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार बाबा काली...

सुनील जाखड़ के बयान पर बलतेज पन्नू का जवाब, बोले– ‘नोसिखियों’ ने किए बड़े काम

सुनील जाखड़ के बयान पर बलतेज पन्नू का जवाब, बोले– ‘नोसिखियों’ ने किए बड़े काम

भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के ‘नोसिखियों की पार्टी’ बयान पर आप नेता बलतेज पन्नू का पलटवार। नहरी पानी, रोड सेफ्टी फोर्स और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का दिया हवाला। चंडीगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा आम आदमी पार्टी को ‘नोसिखियों...

लुधियाना में लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, 21 वर्षीय युवक की मौत, पांच पर हत्या का केस

लुधियाना में लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, 21 वर्षीय युवक की मौत, पांच पर हत्या का केस

लुधियाना के लक्ष्मी नगर में फाइनेंसर के ऑफिस में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलने से 21 वर्षीय पंकज की मौत। परिजनों के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज। लुधियाना के लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। फाइनेंसर के दफ्तर में लाइसेंसी...

सुनील जाखड़ के बयान पर बलतेज पन्नू का जवाब, बोले– ‘नोसिखियों’ ने किए बड़े काम

चिट्टा और गैंगस्टरवाद पर सियासी संग्राम तेज, बलतेज पन्नू ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना

चंडीगढ़ में नशे और गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयान पर कड़ा जवाब दिया है। सुखबीर बादल ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो पहली ही बैठक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch