गुरदासपुर डबल मर्डर केस में 3 युवक गिरफ्तार, 60 घंटे बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

by | Feb 24, 2026 | Crime

Feb 24, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

गुरदासपुर: जिले के गांव आदियां के पास पुलिस चौकी में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज वारदात में होम गार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

करीब 60 घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने गांव आदियां के दो और गांव आलीनंगल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

शुरुआती जानकारी में एक आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया द्वारा लगातार संपर्क करने के बावजूद अधिकारियों ने फिलहाल बयान देने से परहेज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इलाके में अब भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों में घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैंगस्टरों को आतंकवादी बताने पर सियासत गरम, बलतेज पन्नू का बादल पर हमला

गैंगस्टरों को आतंकवादी बताने पर सियासत गरम, बलतेज पन्नू का बादल पर हमला

चंडीगढ़, 24 फरवरी: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें गैंगस्टरों और चिट्टा तस्करों को आतंकवादी घोषित करने की बात कही गई है। पन्नू ने कहा कि जो लोग अपने शासनकाल...

कश्मीर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, 79 ग्राम हेरोइन बरामद

कश्मीर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, 79 ग्राम हेरोइन बरामद

श्रीनगर/बडगाम: कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स कश्मीर ने पंजाब के दो कथित ड्रग तस्करों को अलग-अलग कार्रवाइयों में गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई...

सरदूलगढ़ में 24.50 करोड़ की सरकारी आईटीआई का शिलान्यास, विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री भगवंत मान

सरदूलगढ़ में 24.50 करोड़ की सरकारी आईटीआई का शिलान्यास, विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री भगवंत मान

मानसा, 24 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरदूलगढ़ में सरकारी आईटीआई का नींव पत्थर रखते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अकाली और कांग्रेस सरकारों ने शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी, जिससे राज्य के बच्चे पीछे रह गए।...

‘केरल’ अब आधिकारिक रूप से ‘केरलम’, केंद्र कैबिनेट ने नाम परिवर्तन को दी मंजूरी

‘केरल’ अब आधिकारिक रूप से ‘केरलम’, केंद्र कैबिनेट ने नाम परिवर्तन को दी मंजूरी

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केंद्र सरकार ने राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इससे पहले राज्य विधानसभा आधिकारिक रूप से नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित कर चुकी थी। राज्य सरकार का तर्क...

पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ से टूटा ड्रग नेटवर्क, हरियाणा को लेकर हरपाल सिंह चीमा के तीखे सवाल

पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ से टूटा ड्रग नेटवर्क, हरियाणा को लेकर हरपाल सिंह चीमा के तीखे सवाल

चंडीगढ़, 24 फरवरी: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम को लेकर राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्त कार्रवाई से ड्रग तस्करों के नेटवर्क पर गहरी चोट लगी है और कई गिरोहों की कमर टूट चुकी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch