फिल्लौर में युवक से शर्मनाक हरकत, आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

by | Feb 16, 2026 | National

Feb 16, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर में एक मंदबुद्धि युवक के साथ हुई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में युवक के साथ कुत्ते को लेकर आपत्तिजनक हरकत दिखाई गई। मामला सामने आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद उससे जबरन गलत हरकत करवाई गई और पूरी घटना की वीडियो बनाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद अखबारों में खबर छपी, जिस पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया। आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने संबंधित डीएसपी को नोटिस जारी कर 19 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं।

आयोग ने यह कार्रवाई पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम-2004 की धारा 10 (h) के तहत की है। नोटिस में मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट, कानूनी कार्रवाई और सबूतों सहित पेश होने को कहा गया है।

इधर डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि वीडियो में युवक के साथ गलत किया गया है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित युवक दलित वर्ग से है। घटना के बाद लोगों में भारी रोष है और सोशल मीडिया पर न्याय की मांग उठ रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch