महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रधान सुमन शर्मा साथियों संग ‘आप’ में शामिल

by | Feb 5, 2026 | Political

Feb 5, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व ब्लॉक प्रधान सुमन शर्मा ने अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ गुरचरण सिंह सोनू गोबिंदपुरा भी ‘आप’ में शामिल हुए।

नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत जोगिन्द्र सिंह मान (पूर्व मंत्री, पंजाब) और हरनूर सिंह मान (हरजी मान), हलका इंचार्ज फगवाड़ा ने किया। इस मौके पर नेताओं ने उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराया।

हरजी मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के काम और ईमानदार शासन से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ आम लोगों की आवाज बनकर काम कर रही है और यही कारण है कि दूसरे दलों के अनुभवी नेता भी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं।

पूर्व मंत्री जोगिन्द्र मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की साफ नीतियां, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण योजनाएं जनता के बीच भरोसा पैदा कर रही हैं। इससे पार्टी दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है और आने वाले समय में जनता की सेवा और बेहतर ढंग से की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन मंत्री तविंदर राम, गुरदीप सिंह दीपा, नरिंदर सिंह (सरपंच माधोपुर), सुशील चम, विक्की सूद (डिप्टी मेयर), सीमा राणा, नवनीत उप्पल, मदन लाल, अमरिंदर सिंह (यूथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर), अजय कुमार हैप्पी, सतीश बंटी, शमशेर सिंह, रविंदर बेदी, प्रिंस एम.सी., ओम प्रकाश बिट्टू, रणजीत सिंह, फतेह, रजनीश प्रभाकर, हरप्रीत कौर, मनजीत कौर, प्रीति शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch