जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

by | Feb 3, 2026 | Political

Feb 3, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अब उनकी ही पार्टी और बादल परिवार ने अकेला छोड़ दिया है। जमानत मिलने के बाद भी अकाली नेतृत्व का कोई बड़ा चेहरा उनके साथ नजर नहीं आया।

बलतेज पन्नू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, तो उनके स्वागत के लिए अकाली दल का कोई वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाहर आकर भले ही मजीठिया बड़े-बड़े दावे करते दिखे, लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी की लीडरशिप ने उनसे दूरी बना ली है।

पन्नू ने बताया कि मजीठिया के करीबी रिश्तेदार सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल भी जेल के बाहर उन्हें लेने नहीं पहुंचे। इससे साफ संकेत मिलता है कि मजीठिया अपनी ही पार्टी और परिवार में अलग-थलग पड़ गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मजीठिया की रिहाई के मौके पर शिरोमणि अकाली दल का कोई भी पूर्व मंत्री या विधायक जेल के बाहर नहीं दिखा। बलतेज पन्नू ने इसे अकाली दल के अंदर मजीठिया की कमजोर होती स्थिति का प्रमाण बताया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

पंजाब के मोहाली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मनाली से दिल्ली जा...

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28...

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ा खुलासा: संदिग्ध कंटेनर ट्रक से कथित गौमांस सप्लाई का आरोप, 2 हिरासत में

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ा खुलासा: संदिग्ध कंटेनर ट्रक से कथित गौमांस सप्लाई का आरोप, 2 हिरासत में

पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त गौ रक्षा दल ने एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान कथित तौर पर गौमांस सप्लाई किए जाने के आरोप सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूत्रों के...

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch