लुधियाना में घरेलू हिंसा की हदें पार, पति की मारपीट से गर्भस्थ शिशु की मौत

by | Feb 1, 2026 | Crime

Feb 1, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

लुधियाना में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति की बेरहमी से की गई मारपीट के चलते महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर सकी। इसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि पति ने अपना आपा खोते हुए महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की और पेट पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

पीड़िता के अनुसार, मारपीट के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद गर्भ गिर गया, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिविजन नंबर 2 पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के मेडिकल दस्तावेजों और बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

पंजाब के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित गर्मियों की छुट्टियां सोमवार (30 जून) को समाप्त हो रही हैं और 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने...

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

Get In Touch
close slider

Get In Touch