प्रधानमंत्री ने मानी पंजाब के मुख्यमंत्री की बात, श्री गुरू रविदास महाराज़ के नाम पर रखा एयरपोर्ट का नाम

by | Feb 1, 2026 | National

Feb 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज जालंधर दौरे से पहले आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। एयरपोर्ट परिसर में अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ के नाम वाले बोर्ड लगा दिए गए हैं। श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री आज प्रमुख धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां भाजपा की वरिष्ठ पंजाब लीडरशिप उनका स्वागत करेगी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां रवाना होंगे। प्रधानमंत्री यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे और संत समाज से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री पंजाब को कई अहम सौगातें देने वाले हैं। डेरा सचखंड बल्लां से वे आदमपुर एयरपोर्ट का नाम औपचारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ करने की घोषणा करेंगे। साथ ही लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। जालंधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आदमपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे और उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे।

आपको बतां दें कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने Tweet कर यह मांग रखी थी कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरू रविदास महाराज़ के नाम पर रखा जाए जोकि प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार कर ली गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

पंजाब के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित गर्मियों की छुट्टियां सोमवार (30 जून) को समाप्त हो रही हैं और 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने...

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

Get In Touch
close slider

Get In Touch