पंजाब कांग्रेस के महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का निधन, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान

by | Jan 30, 2026 | News

Jan 30, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब कांग्रेस को बुधवार देर रात बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का जालंधर में अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मनु बड़िंग पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे और पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी समेत राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

जालंधर के बड़िंग इलाके के निवासी मनु बड़िंग लंबे समय से सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न अहम जिम्मेदारियां निभाईं और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी पत्नी परवीना नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं।

खास बात यह है कि निधन से एक दिन पहले ही मनु बड़िंग ने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। ऐसे में उनका अचानक जाना उनके समर्थकों और परिचितों के लिए गहरा सदमा बन गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch