हलवारा एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में, DC हिमांशु जैन ने लिया जायजा

by | Jan 30, 2026 | National

Jan 30, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 1 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित वर्चुअल उद्घाटन से पहले लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने हलवारा एयरपोर्ट का दौरा कर मौके पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

डिप्टी कमिश्नर ने एयरपोर्ट परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और उद्घाटन समारोह से जुड़ी लॉजिस्टिक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सिविल प्रशासन समेत सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष बचे कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान टर्मिनल हॉल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन एयर फोर्स, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन, निर्माण एजेंसियों और अन्य विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। फिलहाल फ्लाइट संचालन की तारीख और समय तय नहीं किया गया है, लेकिन पहले चरण में हलवारा से दिल्ली के लिए घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी, जिन्हें आगे चलकर अन्य शहरों तक विस्तार दिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि थर्ड IRB की 54 सदस्यीय सुरक्षा टीम की ट्रेनिंग चल रही है और सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन समारोह को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे औद्योगिक, व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch