लुधियाना में घना कोहरा खतरनाक स्तर पर, विजिबिलिटी शून्य; रेड अलर्ट जारी

by | Jan 16, 2026 | States

Jan 16, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में लगातार गिर रहा घना कोहरा अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह शहर की प्रमुख सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिसके चलते तेज रफ्तार वाहऩ वाहन भी रेंगते नजर आए। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग की ओर से कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय हल्की धूप निकलने से लोग गली-मोहल्लों में चारपाइयां बिछाकर और पार्कों में कुर्सियां डालकर धूप सेंकते दिखाई दिए, हालांकि यह धूप भी भीषण ठंड से राहत नहीं दिला सकी। ठंड से बचाव के लिए लोग दिन के समय भी लकड़ियां और गोबर के उपले जलाकर हाथ-पांव सेंकते नजर आए।

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा के अनुसार, गुरुवार को कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 1970 के बाद दूसरा सबसे कम तापमान है और पिछले 56 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 18 और 19 जनवरी को पंजाब के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन लुधियाना में बारिश के आसार नहीं हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch