पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

by | Jan 12, 2026 | News

Jan 12, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 15 जनवरी तक पंजाब में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा, जबकि कुछ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। विभाग के अनुसार, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में बहुत घने कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रूपनगर, मोहाली, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 14, 15 और 16 जनवरी के लिए भी राज्यभर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना जताई है।

तापमान की बात करें तो ठंड के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों तक धूप नहीं निकली, तो ठंड और ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch