पंजाब में शीतलहर का कहर जारी, लोहड़ी तक ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट

by | Jan 11, 2026 | States

Jan 11, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में शीतलहर ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के चलते पूरा प्रदेश कांप उठा है और लोहड़ी के त्योहार पर भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 11 से 15 जनवरी तक ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर 13 जनवरी, यानी लोहड़ी तक पंजाब में येलो अलर्ट लागू किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जनवरी के दौरान रोपड़, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का असर अधिक रहेगा। वहीं फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

14 और 15 जनवरी को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में मौसम में कुछ सुधार हो सकता है, हालांकि मध्य और पूर्वी पंजाब में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को मौसम को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch