चार साल से कम समय में 63 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, जालंधर में 1,746 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र

by | Jan 11, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में जहां एक ओर देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरी युवाओं के लिए केवल सपना बनकर रह गई है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रोजगार के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रही है। जालंधर के पीएपी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस के सशस्त्र और जिला कैडर के 1,746 नव-भर्ती कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के लिए खुशी का अवसर बना, बल्कि सरकार की परिणामोन्मुखी नीतियों का भी स्पष्ट प्रमाण है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 16 मार्च 2022 से लेकर अब तक पंजाब सरकार औसतन प्रतिदिन 45 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है। चार वर्षों से भी कम समय में कुल 63,027 युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त कर राज्य सरकार ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में अब घोषणाओं की नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की राजनीति हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नियुक्ति पाने वाले 1,746 कांस्टेबलों में जिला कैडर के 1,261 और सशस्त्र कैडर के 485 जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और संतोष का विषय है कि इस सरकार के कार्यकाल में कुछ युवाओं को दो-दो और तीन-तीन सरकारी नौकरियां भी मिली हैं। सरकार का उद्देश्य शुरू से ही यह रहा है कि योग्य युवाओं को उनका हक मिले और बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये नौकरियां किसी पर एहसान नहीं हैं, बल्कि पंजाब के युवाओं का अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लंबे समय तक युवाओं की अनदेखी की, लेकिन मौजूदा सरकार ने मेरिट आधारित और पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू कर इस सोच को बदल दिया है। उन्होंने नव-भर्ती जवानों से अपील की कि वे मिशनरी भावना के साथ जनता की सेवा करें और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएं।

नव-नियुक्त पुलिस कर्मियों पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जरूरतमंद, गरीब और वंचित वर्ग की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। “आपका कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि अधिकतम जनकल्याण सुनिश्चित करना भी है,” उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सभी भर्तियां प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से और पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं, जिससे युवाओं का सिस्टम पर भरोसा बढ़ा है।

पंजाब पुलिस की मजबूती पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 10,264 युवाओं को पंजाब पुलिस के विभिन्न रैंकों में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है और सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद पंजाब को शांतिपूर्ण बनाए रखने में पुलिस का योगदान सराहनीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब को आज भी कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण बाहरी ताकतें लगातार युवाओं को गुमराह करने और राज्य को फिर से अंधेरे दौर में धकेलने की कोशिश करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस मिलकर इन साजिशों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगी।

नशों के खिलाफ चल रही मुहिम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत पंजाब पुलिस योद्धाओं की तरह काम कर रही है। नशा तस्करों को जेल भेजा जा रहा है और नशे के पैसे से बनाई गई अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशा तस्कर समाज के दुश्मन हैं और सरकार उन्हें किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है और जब तक पंजाब से नशों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, सरकार का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक जांच विधियों और नई तकनीकों से लैस किया जा रहा है।

साइबर अपराध और सीमा पार से हो रही तस्करी पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने ‘बाज़ आंख’ एंटी-ड्रोन सिस्टम शुरू किया है। यह सिस्टम तरनतारन, फिरोजपुर और अमृतसर के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में तैनात किया गया है, जिससे सीमा पार से नशों, हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी पर लगाम लगी है। इसके साथ ही पंजाब स्टेट साइबर क्राइम विंग को डिजिटल एविडेंस सम्मेलन-2025 में एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लिए खतरा बने गैंगस्टरों को पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक जंग जारी है। वहीं सड़क सुरक्षा बल के गठन से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 48 प्रतिशत तक की कमी आई है, जिसकी सराहना केंद्र सरकार ने भी की है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-भर्ती जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सभी जवान अपनी ड्यूटी ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाएं और पंजाब की तरक्की व लोगों की खुशहाली में अपना अहम योगदान दें।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch