जालंधर देहाती के गोराया में ज्वैलर की दुकान पर देर रात फायरिंग, इलाके में दहशत

by | Jan 10, 2026 | Crime

Jan 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जालंधर देहाती के गोराया शहर से देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि फायरिंग के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गोराया के बड़ा पिंड रोड पर स्थित एक नामी ज्वैलर की दुकान पर हुई। देर रात बाइक सवार अज्ञात युवक दुकान के बाहर रुके और अचानक कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूत्रों के मुताबिक संबंधित दुकानदार को करीब दो दिन पहले रंगदारी को लेकर एक फोन कॉल भी आई थी, लेकिन उसने किसी विवाद में न पड़ने के इरादे से इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। माना जा रहा है कि फायरिंग की घटना का संबंध इसी कॉल से हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही गोराया थाना प्रभारी सिकंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल न तो पीड़ित परिवार और न ही पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ कहने को तैयार है।

पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश, फिरौती या किसी अन्य आपराधिक साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch