फर्जी वीडियो के जरिए ‘आप’ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

by | Jan 10, 2026 | International

Jan 10, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा अपनी “घटिया और गंदी राजनीति” के लिए गुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा नेताओं द्वारा किया गया कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है।

शनिवार को ‘आप’ नेता गुरप्रताप सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और पीरों की पवित्र धरती है, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का रास्ता चुना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब उस स्तर तक गिर चुकी है, जहां वह फर्जी वीडियो और झूठे प्रचार के जरिए आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

आतिशी का वायरल वीडियो फर्जी, फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष की नेता आतिशी का एक कथित वीडियो भाजपा नेताओं द्वारा जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। यह वीडियो भाजपा नेता कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। जालंधर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जब इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई गई, तो सच्चाई सामने आ गई।

धालीवाल के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आतिशी ने अपने पूरे बयान में कहीं भी गुरु साहिबानों का नाम नहीं लिया था। वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक बातें जोड़ दी गईं, जिससे भाजपा की मानसिकता और साजिश पूरी तरह उजागर हो गई है।

एक ओर गुरुओं का सम्मान, दूसरी ओर भाजपा का अपमानजनक रवैया

‘आप’ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस दिल्ली से लेकर पंजाब तक पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। वहीं दूसरी ओर भाजपा गुरुओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सिख समाज इस तरह के कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

कांग्रेस और अकाली दल पर भी साधा निशाना

धालीवाल ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दलों के कई नेताओं ने बिना सच्चाई जाने उसी फर्जी वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को आम आदमी पार्टी की नीतियों या कामकाज से कोई असहमति है, तो वे खुलकर आलोचना करें, लेकिन गुरुओं के सम्मान को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद निंदनीय है।

पंजाब की आर्थिक बदहाली के लिए केंद्र जिम्मेदार

केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब आज जिन आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के जायज फंड रोके गए हैं और अब फर्जी वीडियो व अफवाहों के जरिए ‘आप’ को बदनाम कर राज्य में राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिश की जा रही है।

पंजाबियों से सतर्क रहने की अपील

कुलदीप सिंह धालीवाल ने दुनिया भर में बसे पंजाबियों से भाजपा की साजिशों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से लेकर आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता गुरुओं के चरणों में शीश झुकाता है और पार्टी कभी भी धार्मिक भावनाओं के साथ राजनीति नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीब, दलित और किसान विरोधी पार्टी है, जिसे पंजाब की जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch