जालंधर में नाइट लाइफ पर सख्ती, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक होंगे बंद, शोर और हथियारों पर भी रोक

by | Jan 9, 2026 | News

Jan 9, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जालंधर पुलिस ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शहर के सभी रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने-पीने के प्रतिष्ठान रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

पुलिस के आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी रेस्टोरेंट या क्लब में रात 11:30 बजे के बाद न तो भोजन या पेय पदार्थों का कोई नया ऑर्डर लिया जाएगा और न ही किसी नए ग्राहक को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा शराब की दुकानों से जुड़े अहाते भी रात 12 बजे या लाइसेंस शर्तों के अनुसार अनिवार्य रूप से बंद करने होंगे।

शोर-शराबे पर नियंत्रण को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संस्थानों को ध्वनि स्तर 10 डीबी (ए) के मानकों का पालन करना होगा। आदेशों के अनुसार डीजे, लाइव ऑर्केस्ट्रा, गायक या किसी भी प्रकार के तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे या उनकी आवाज इतनी कम रखी जाएगी कि वह परिसर से बाहर सुनाई न दे। म्यूजिक सिस्टम लगे वाहनों के मामले में भी यह सुनिश्चित किया गया है कि वाहन के बाहर किसी भी स्थिति में आवाज न जाए।

इसके साथ ही सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों, विवाह-शादियों, पार्टियों, मैरिज पैलेसों, होटलों और अन्य समारोहों में हथियार ले जाने और उनका प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि हथियारों को बढ़ावा देने वाले, हिंसा या लड़ाई-झगड़ों की प्रशंसा करने वाले गाने बजाने, हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर भी सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

इसके अलावा एक अलग आदेश के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर में तकनीकी बदलाव कर पटाखों जैसी आवाज निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने दुकानदारों और मैकेनिकों को भी चेतावनी दी है कि ऑटो कंपनी के मानकों के विपरीत साइलेंसर बेचना या उनमें छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध होगा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch