सुखजिंदर रंधावा का ‘पंजाब कांग्रेस एक’ का दावा खोखला, खुद की महत्वाकांक्षाओं ने खोल दी पोल: कुलदीप सिंह धालीवाल

by | Jan 9, 2026 | Political

Jan 9, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस में एकता की बातें पूरी तरह दिखावा और जनता को भ्रमित करने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि पंजाब कांग्रेस आज गुटबाजी और आपसी खींचतान का अखाड़ा बन चुकी है।

शुक्रवार को जारी बयान में धालीवाल ने कहा कि सुखजिंदर रंधावा दावा कर रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और राहुल गांधी या पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल जिसे भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेंगे, सभी उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन कुछ ही दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में रंधावा खुद यह कह चुके हैं कि वे प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी। धालीवाल ने सवाल उठाया कि जो नेता अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं को काबू में नहीं रख पा रहा, वह एकता की बात किस आधार पर कर रहा है?

धालीवाल ने कहा कि समस्या सिर्फ रंधावा तक सीमित नहीं है। पंजाब कांग्रेस के लगभग हर बड़े नेता—चाहे वह राजा वड़िंग हों, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा या राणा गुरजीत सिंह—सबके अपने-अपने गुट हैं और सभी कुर्सी की राजनीति में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में न कोई साझा एजेंडा है और न ही पंजाब के हितों को लेकर कोई स्पष्ट सोच, बल्कि हर नेता खुद को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देखने में जुटा है।

आप नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यही कुर्सी की भूख पहले पंजाब को बर्बाद करती रही और अब पार्टी को भीतर से खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि पिछले दशकों में पार्टी ने केवल गुटबाजी, आपसी टकराव और सत्ता संघर्ष ही देखा है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने सुखजिंदर रंधावा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें सच में पंजाब की चिंता है, तो वे सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि पार्टी जिसे भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएगी, वे बिना किसी शर्त उसे स्वीकार करेंगे।

धालीवाल ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी। 2027 में चाहे कांग्रेस के गुट एक हों या बिखरे रहें, पंजाब की जनता काम के आधार पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी को ही सत्ता सौंपेगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch