खरड़ SDM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

by | Jan 9, 2026 | Crime

Jan 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खरड़ स्थित उपमंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब SDM के आधिकारिक ईमेल पर बम धमाके की धमकी मिली। धमकी मिलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और काम से पहुंचे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

खरड़ पुलिस की कई टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कारणों से पूरे SDM कार्यालय को खाली कराया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने कार्यालय परिसर के हर कोने की गहन तलाशी ली। जांच प्रक्रिया काफी देर तक चली, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब के कई जिलों में अदालत और सरकारी कार्यालयों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। हालांकि इस घटना में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन धमकी भरे ईमेल के चलते कर्मचारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहा।

इस मामले को लेकर डीएसपी खरड़ ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch