गुरु साहिबान व साहिबजादों के कार्टून बनाकर भाजपा ने सिख मर्यादाओं का किया अपमान: कुलदीप धालीवाल

by | Dec 23, 2025 | National

Dec 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाब, सिख धर्म और यहां की महान विरासत के प्रति अपनी सिख-विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। धालीवाल ने आरोप लगाया कि गुरु साहिबान और साहिबजादों के कार्टून बनाकर भाजपा ने सिख मर्यादाओं का खुला उल्लंघन किया है और करोड़ों पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि शहीदी सप्ताह जैसे पवित्र समय में, जब पूरा विश्व साहिबजादों की महान शहादत को नमन कर रहा है, उस समय इस तरह का आपत्तिजनक पोस्टर जारी करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। सिख परंपराओं में गुरुओं का चित्रण या कार्टून बनाना पूरी तरह वर्जित है, इसके बावजूद भाजपा ने जानबूझकर यह कदम उठाया।

धालीवाल ने कहा कि भाजपा की यह हरकत न केवल सिख सिद्धांतों का अपमान है, बल्कि पंजाब की शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार ऐसे मुद्दे उछालकर पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास करती रही है।

इस मुद्दे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की चुप्पी पर भी धालीवाल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च सिख धार्मिक संस्था होने के बावजूद एसजीपीसी और उसके अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया न आना हैरान करने वाला है। उन्होंने अपील की कि एसजीपीसी इस मामले में मूकदर्शक न बने।

आप नेता ने मांग की कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय और प्रांतीय लीडरशिप बिना किसी शर्त के सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। साथ ही अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी से इस मर्यादा-विरोधी कृत्य पर सख्त धार्मिक व कानूनी कार्रवाई की अपील की, ताकि भविष्य में कोई भी सिख भावनाओं से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch