श्री आनंदपुर साहिब शहादत दिवस कार्यक्रम: हाई-टेक सिक्योरिटी सिस्टम से होगी निगरानी, 300 एआई कैमरे तैनात

by | Nov 23, 2025 | International

Nov 23, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस समारोह में पहुंचने वाली लाखों संगत की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने हाई-टेक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के लिए 300 हाई-रेज़ॉल्यूशन एआई-आधारित फेस रिकॉग्निशन कैमरों का बड़ा नेटवर्क 24×7 निगरानी करेगा।

एसएसपी के अनुसार, आगामी रविवार से मंगलवार तक होने वाले मुख्य आयोजनों के लिए एक अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जो पूरे सुरक्षा तंत्र का कंट्रोल हब होगा। इसके साथ ही 10 पीटीजेड कैमरे, 25 ANPR कैमरे और शहर की निगरानी के लिए 7 ड्रोन टीमें भी तैनात हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे शहर को 25 सेक्टरों में बाँटकर हर सेक्टर में सब-कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिससे रियल-टाइम वीडियो फीड और अपडेट मुख्य कंट्रोल रूम को मिलते रहेंगे।

ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए जिला पुलिस ने IIT रोपड़ की मदद से सभी पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम डिजिटल मैपिंग तैयार की है। भीड़ प्रबंधन के लिए लाइव पार्किंग अपडेट उपलब्ध होंगी और पार्किंग, कार्यक्रम स्थल व टेंट सिटी के बीच 24 घंटे शटल बस सेवा भी जारी रहेगी।

एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बड़ा पुलिस बल तैनात रहेगा और सभी पुलिसकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और श्रद्धा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch