दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: सेब से भरा ट्रक टायर फटने से पलटा, 150 पेटियां सड़क पर बिखरीं

by | Nov 21, 2025 | News

Nov 21, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर–दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे तेज धमाके की आवाज ने आसपास के ढाबों और होटलों में बैठे लोगों को डरा दिया। बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि सेब से भरे ट्रक का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

ट्रक में करीब 500 पेटियां सेब की लदी थीं, जिनमें से लगभग 150 पेटियां टूटकर हाईवे पर बिखर गईं। सड़क पर सेब फैलने से ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया। राहत की बात रही कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह की लूट नहीं हुई। उल्टा, स्थानीय लोगों ने मिलकर ट्रक ड्राइवर की मदद की और पेटियों को एक तरफ हटाया।

सूचना मिलते ही गोराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया। पुलिस ने बताया कि हादसा पूरी तरह टायर फटने के कारण हुआ। ट्रक हरियाणा के भिवानी जा रहा था।
पुलिस ने दो लेन को चालू कर दिया है, जबकि तीसरी लेन को साफ़ करने का काम जारी है। ट्रक मालिक और आढ़तियों को भी सूचना दे दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch