जापानी कंपनी GNJ ग्रुप करेगा 1500 करोड़ का निवेश, पराली प्रबंधन को मिलेगा मजबूत समाधान

by | Nov 20, 2025 | International

Nov 20, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में पर्यावरण संरक्षण और कृषि सुधार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्लोबल नेटवर्क जापान (GNJ) ग्रुप को राज्य में निवेश के लिए पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में कंपनी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसमें सायतो मासाहीको, नोबूटोकी इतो, ताकेशी इशीगुरो, हितोशी कोनागानो, रोहित बख्शी और मनप्रीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने GNJ ग्रुप की इस प्रतिबद्धता की सराहना की कि वे झोने (धान) की वेस्टेज का प्रबंधन कर ऊर्जा बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए पंजाब में लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि कंपनी ने इस महत्वपूर्ण और लाभदायक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए पंजाब को प्राथमिकता दी है।

भगवंत मान ने जोर दिया कि यह पहल न सिर्फ पराली प्रबंधन को सुचारू बनाएगी, बल्कि पंजाब को साफ, हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त भविष्य देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाना राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिससे वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्वों के नष्ट होने के कारण किसानों को अतिरिक्त खाद और रसायनों का खर्च भी उठाना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि जापानी कंपनी के साथ यह रणनीतिक साझेदारी पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगी और किसानों व पूरे राज्य को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस नेक पहल को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch