पाकिस्तान में लापता बताई गई कपूरथला की महिला का खुलासा: सरबजीत कौर बनी नूर हुसैन

by | Nov 15, 2025 | Crime, International, National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान में लापता होने का मामला अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाने गई यह महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है, लेकिन जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर लापता नहीं हुई थी, बल्कि उसने पाकिस्तान में अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया और वहीं निकाह कर लिया है। इससे पहले 4 नवंबर को वह 1,932 भारतीय तीर्थयात्रियों के दल के साथ अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थी, लेकिन वापसी के समय वह जत्थे का हिस्सा नहीं थी।

जब उसके लौटने की पुष्टि नहीं हुई तो भारतीय एजेंसियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान इमीग्रेशन फॉर्म में उसका पासपोर्ट नंबर और राष्ट्रीयता की जानकारी खाली पाई गई, जिससे संदेह और गहरा हो गया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया।

अब सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, सरबजीत ने पाकिस्तान में रहते हुए निकाह कर लिया है, और उसने अपनी पहचान भी बदल ली है। इस खुलासे ने परिवार और प्रशासन दोनों को चौंका दिया है। सूत्रों का मानना है कि इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह पूरी प्रक्रिया उसकी मर्जी से की गई या इसके पीछे कोई और वजह है।

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि तीर्थयात्रा के दौरान किसी यात्री का ऐसे तरीके से गायब होना गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल दोनों देशों की एजेंसियां इस मामले की पूरी रिपोर्ट एकत्रित कर रही हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch