पंजाब की मान सरकार का बड़ा एक्शन, अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी को किया सस्पेंड

by | Nov 15, 2025 | National

Nov 15, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंजाब सरकार ने अमृतसर देहात के एस.एस.पी. को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम राज्य में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान उनकी कथित लापरवाही सामने आने के बाद उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एस.एस.पी. पर आरोप है कि उन्होंने कई मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते सरकार की ओर से जारी सख्त निर्देशों का पालन नहीं हुआ। अधिकारियों की इसी निष्क्रियता और देरी पर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार ने कठोर कदम उठाया और एस.एस.पी. को सस्पेंड कर दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सरकार द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य में बढ़ते गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता को बेहद जरूरी माना गया है।

इसी बीच अमृतसर देहात से मिली इस लापरवाही की रिपोर्ट ने सरकार को सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार और भी कड़े कदम उठा सकती है। अधिकारी वर्ग को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कर्तव्य में ज़रा-सी चूक भी गंभीर परिणाम लेकर आएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और अब अन्य जिलों में भी चल रही कार्यशैली की समीक्षा होने की संभावना बढ़ गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch