तरनतारन में ‘आप’ का पावर शो! हरमीत संधू के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, विपक्षी दलों में हड़कंप

by | Nov 9, 2025 | News

Nov 9, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपनी चुनावी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में निकाले गए विशाल रोड शो में युवाओं और आम नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे शहर में ‘आप’ के झंडों और नारों से गूंजता माहौल साफ इशारा कर रहा था कि तरनतारन में हवा अब पूरी तरह ‘आप’ के पक्ष में बह रही है।

इस भव्य रोड शो का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, तरुणप्रीत सिंह सौंद और वरिंदर कुमार गोयल ने किया। उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और परमिंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे। काफिला जब शहर के मुख्य बाजारों से गुजरा तो स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रोड शो में युवाओं का जोश देखते ही बनता था — हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों और गाड़ियों के काफिले के साथ ‘आप’ के झंडे लहराते हुए नारे लगा रहे थे।
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि “यह जनसैलाब साबित करता है कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों पर भरोसा करते हैं और तरनतारन विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।”

वहीं, शैरी कलसी ने कहा कि हरमीत संधू एक जमीनी नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि 13 नवंबर को तरनतारन की जनता विकास और ईमानदारी की राजनीति के पक्ष में वोट करेगी और हरमीत संधू को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch