राजा वड़िंग की टिप्पणी कांग्रेस की दलित विरोधी और मनुवादी सोच को उजागर करती है: गुरप्रीत जीपी

by | Nov 4, 2025 | Political

Nov 4, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से देश के पूर्व गृह मंत्री और प्रख्यात दलित नेता स्व. सरदार बूटा सिंह पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखा हमला बोला है। पार्टी के एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत जीपी ने बयान जारी कर कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है, बल्कि मनुवादी सोच की झलक भी पेश करती है।

गुरप्रीत जीपी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने आज़ाद भारत के निर्माण और राजनीति में अहम भूमिका निभाई, उसेचारा डालने वालाकहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि स्व. बूटा सिंह कोई आम व्यक्ति नहीं थेवे बी.. (ऑनर्स), एम.. और पीएच.डी. डिग्रीधारी थे और सिर्फ 25 साल की उम्र में 1962 में सांसद बने थे।

उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग का यह बयान संविधान की भावना और दलित समाज की गरिमा दोनों का अपमान है। कांग्रेस की यह मानसिकता नई नहीं हैयही पार्टी डॉ. बी.आर. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व के भी विरोध में रही है।

आपनेता ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी विधानसभा में एक दलित विधायक का अपमान करते हुए कहा थायह कैसा मटेरियल विधानसभा में गया है। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि कांग्रेस पार्टी में दलित विरोधी सोच कितनी गहराई तक फैली हुई है।

गुरप्रीत जीपी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के जरिए जो समानता और सम्मान का अधिकार दिया, वही आज दलित समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि तरनतारन उपचुनाव में जनता कांग्रेस की इस सोच को ठुकराकरआपके उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से जिताएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch