कनाडा में पंजाबी मूल के प्रमुख कारोबारी की गोली मारकर हत्या

by | Oct 28, 2025 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा में बसे पंजाबियों के बीच उस समय दहशत और शोक की लहर दौड़ गई जब प्रसिद्ध पंजाबी मूल के कारोबारी दर्शन सिंह साहसी (68) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना रविवार सुबह एबॉट्सफ़ोर्ड के ब्लू रिज ड्राइव, टाउनलाइन इलाके में हुई, जिसने पूरे समुदाय को झकझोर दिया।

🔹 सुबह 9:22 बजे चली गोलियां, घर के बाहर मारी गई हत्या

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 9:22 बजे उस समय हुई जब दर्शन सिंह साहसी अपने घर के बाहर मौजूद थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी।
गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है।

🔹 विश्वस्तरीय कारोबारी थे दर्शन सिंह साहसी

दर्शन सिंह साहसी मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा (राजगढ़ गांव) के रहने वाले थे। वे कनाडा में पिछले कई दशकों से बसे हुए थे और कपड़ा उद्योग में एक बड़ा नाम बन चुके थे।
वे ‘केनम इंटरनेशनल’ (Kenam International) नामक कंपनी के प्रेसिडेंट थे, जो दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है।
उनकी मेहनत और लगन की वजह से वे पंजाबी प्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत थे।

🔹 इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, स्कूल बंद किए गए

फायरिंग की सूचना मिलते ही एबॉट्सफ़ोर्ड पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और आस-पास के स्कूलों को एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है,
लेकिन गैंगवार या कारोबारी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि दर्शन सिंह साहसी एक साधारण और मददगार इंसान थे।

🔹 पंजाब में भी पसरा मातम

दोराहा के राजगढ़ गांव में यह खबर पहुंचते ही गम का माहौल छा गया।
परिवार और रिश्तेदारों ने सरकार से कनाडाई अधिकारियों के माध्यम से न्याय की मांग की है।
गांव के लोगों ने कहा कि दर्शन सिंह साहसी ने अपने जीवन में हमेशा ईमानदारी और मेहनत से सफलता की मिसाल पेश की थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

Get In Touch
close slider

Get In Touch