अमृतसर में पुलिस मुठभेड़: गैंगस्टर जसबीर सिंह लल्ला ढेर, चार मामलों में था वांछित

by | Oct 17, 2025 | Crime

Oct 17, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर तेज़ हुई है। तरनतारन जिले के कुख्यात गैंगस्टर जसबीर सिंह उर्फ लल्ला की शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह एनकाउंटर अमृतसर के वडाला भिट्टेवढ़ गांव में हुआ, जहां लल्ला छिपकर बैठा हुआ था।

छापेमारी के दौरान शुरू हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गैंगस्टर की लोकेशन की पुख्ता सूचना मिली थी। जब उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जसबीर सिंह ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में दम तोड़ा

गोली लगने के बाद उसे तुरंत तरनतारन के गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले से दर्ज थे कई मामले

पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह लल्ला मूल रूप से तरनतारन के मुरादपुरा गांव का रहने वाला था और उसके खिलाफ पहले से ही 4 आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में तरनतारन में हुई फायरिंग घटना के बाद वह फरार चल रहा था।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसकी गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch