मोगा में बड़ी कार्रवाई: 150 पुलिसकर्मियों के साथ नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

by | Oct 14, 2025 | Crime

Oct 14, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज मोगा पुलिस ने बड़ी और संगठित कार्रवाई को अंजाम दिया। एडीजीपी शिव कुमार वर्मा की अगुवाई में मोगा और धर्मकोट इलाकों में कासो अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 150 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

इस ऑपरेशन में एसएसपी अजय गांधी, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला और चारों विधानसभा क्षेत्रों के डीएसपीज ने नेतृत्व किया। पुलिस टीमों ने नशा तस्करों के ठिकानों और घरों की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

🔹 हालिया हेरोइन बरामदगी से जुड़ा अभियान

एडीजीपी शिव कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि हाल ही में मोगा पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की थी। आज की कार्रवाई उसी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में की गई है। मोगा से धर्मकोट तक विशेष नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।

🔹 बड़े नशा तस्कर के घर पर भी छापा

उन्होंने बताया कि एक कुख्यात नशा तस्कर के घर की गहन जांच की जा रही है। हालांकि नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। एडीजीपी ने कहा कि ऑपरेशन को लेकर आगे की जानकारी और अपडेट जल्द साझा किए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch