हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा: पहाड़ से मलबा गिरने से बस दब गई, 15 की मौत – राहत कार्य जारी

by | Oct 7, 2025 | National

Oct 7, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार शाम झंडूता विधानसभा क्षेत्र में एक बस पर पहाड़ से भारी मलबा गिर गया, जिससे बस पूरी तरह दब गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

हादसा मंगलवार शाम करीब 6:25 बजे बरठीं के पास भलू पुल पर हुआ। यह ‘आयुष’ नामक बस मरोतन से घुमारवीं की ओर जा रही थी, तभी अचानक ऊपर से पहाड़ का बड़ा हिस्सा बस पर आ गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का केवल छत का हिस्सा ही दिखाई दे रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अब तक दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 15 से 20 यात्रियों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
SDRF, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। सभी शवों को बरठी अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले के कई हिस्सों में सुबह से लगातार बारिश हो रही थी, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (landslide) का खतरा बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचे।

हादसे में एक सगे भाई-बहन की जान बच गई, जो अपने रिश्तेदारों के घर एक समारोह में शामिल होने के बाद फगोग लौट रहे थे।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि,

“राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

फिलहाल, राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है, और प्रशासन ने आसपास के गांवों से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
लुधियाना में 20 करोड़ की साइबर ठगी, ‘पिग बुचरिंग’ स्कैम में बुजुर्ग से उड़ाई उम्रभर की कमाई

लुधियाना में 20 करोड़ की साइबर ठगी, ‘पिग बुचरिंग’ स्कैम में बुजुर्ग से उड़ाई उम्रभर की कमाई

पंजाब में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने ‘पिग बुचरिंग’ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक बुजुर्ग को करीब 20 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। यह मामला राज्य के इतिहास में किसी एक व्यक्ति के साथ हुई अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी माना जा रहा है।...

CM भगवंत मान की हॉकी दिग्गज फ्लोरिस बोवेलैंडर से मुलाकात, पंजाब में ट्रेनिंग देने का न्योता

CM भगवंत मान की हॉकी दिग्गज फ्लोरिस बोवेलैंडर से मुलाकात, पंजाब में ट्रेनिंग देने का न्योता

पंजाब में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी जगत के दिग्गज खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की। इस अहम बैठक में राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत...

पंजाब में 5 दिन तक लंबे बिजली कट, भीषण गर्मी के बीच लोगों की बढ़ी चिंता

पंजाब में 5 दिन तक लंबे बिजली कट, भीषण गर्मी के बीच लोगों की बढ़ी चिंता

पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को अगले कुछ दिनों तक लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम (PSPCL) द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला सहित कई शहरों में रोजाना 8 से 10 घंटे तक...

मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नीदरलैंड्स में निवेश को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और लोगों के बीच आपसी संपर्क...

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch