जालंधर विवाद पर कन्हैया मित्तल का बयान: “आई लव राम” लिखकर दी प्रतिक्रिया

by | Oct 4, 2025 | National

Oct 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में “आई लव मुहम्मद” विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। अब इस मुद्दे पर भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कन्हैया मित्तल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“कह-कह कर थक गए, अब समझे जालंधर वाले… देर आए दुरुस्त आए… आई लव राम।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद शुक्रवार शाम उस समय भड़क उठा जब प्रेस क्लब के पास मुस्लिम और हिंदू गुटों के बीच झगड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर कार्यालय को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास स्कूटर चला रहे योगेश नामक युवक ने भीड़ में “अल्लाहु अकबर” का नारा सुना और जवाब में “जय श्री राम” का नारा लगा दिया।

इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। योगेश का आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने उसका स्कूटर रोक लिया, उसे धक्का दिया और पीटा। इतना ही नहीं, उससे जबरन “अल्लाहु अकबर” का नारा लगवाने की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हिंदू संगठनों का विरोध

घटना के बाद हिंदू संगठनों ने श्रीराम चौक पर धरना दिया और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा नेता शीतल अंगुराल सहित कई प्रमुख नेता इस विरोध में शामिल हुए। फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

मुस्लिम पक्ष की सफाई

वहीं, मुस्लिम पक्ष की ओर से ऑल इंडिया उलेमा के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि घटना को राजनीतिक रंग देकर पेश किया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch