प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन फगवाड़ा में अनाथालय सेवा कार्यक्रम के साथ मनाया गया

by | Sep 17, 2025 | News

Sep 17, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा: भाजपा मंडल फगवाड़ा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सामाजिक सेवा के माध्यम से मनाया गया। यह कार्यक्रम मंडल प्रधान अनुराग मनखंड की अध्यक्षता में स्थानीय होशियारपुर रोड स्थित अनाथालय में आयोजित किया गया, जहां आश्रित बच्चों को फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज विजय सांपला ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित और प्रगतिशील राष्ट्र बनते हुए देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। उनके नेतृत्व में न केवल भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है, बल्कि भारतीय संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास की महिमा भी पूरे विश्व में फैल रही है।

मंडल प्रधान अनुराग मनखंड ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने का विजन देशवासियों के सहयोग से शीघ्र ही साकार होगा।

इस अवसर पर नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, वरिष्ठ युवा नेता आशु सांपला, जिला उपप्रधान आशु पुरी, बलविंद्र ठाकुर, महासचिव लोकेश बाली, प्रमोद मिश्रा, दीपक मल्होत्रा, महेश बांगा, सुक्खा भगतपुरा, भजन भगतपुरा, राजिंद्र सौंधी, जतिन वोहरा, हैप्पी ब्रोकर, अशोक दुग्गल, चरनजीत सिंह, लक्ष्मण ओंकार नगर, अरविंद, डॉ निखिल खोसला, अंजली पांडे, बल्लू वालिया, गगन सपरोड़, डॉ पवन कौल, सुरिंदर जॉर्डन, शिवरंजन दुग्गल, राम सांपला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा मंडल ने समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके विकास दृष्टिकोण की सराहना करने का संदेश दिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch