SBS नगर के बहिराम में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3850 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद

by | Sep 25, 2025 | Crime

Sep 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहिराम (Behram), SBS नगर में छापा मारकर एक अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। यह फैक्ट्री पोल्ट्री फार्म की आड़ में संचालित की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कुल 3850 किलो विस्फोटक और पटाखा सामग्री बरामद की। बरामदगी में शामिल है:

  • 🔹 8 बोरे पोटाश (50 किलो प्रति बोरा) = 400 किलो

  • 🔹 70 पैक्ड बॉक्स पटाखे (लगभग 15 किलो प्रति बॉक्स) = 1050 किलो

  • 🔹 100 बॉक्स फायर-बेस क्रैकर्स (16 किलो प्रति बॉक्स) = 1600 किलो

  • 🔹 40 बोरे कोयले का चूरा (20 किलो प्रति बोरा) = 800 किलो

👉 कुल बरामदगी: लगभग 3850 किलो

🔹 दर्ज केस और आरोपी

इस मामले में FIR नंबर 106, दिनांक 25/09/2025 थाना बेहड़म में दर्ज की गई है। केस Explosive Substances Act की धारा 9B और BNS की धाराएं 288 एवं 125 के तहत दर्ज हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आरिफ पुत्र अबिद, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

  2. फिरोज पुत्र यासीन, निवासी बागपत (उत्तर प्रदेश)

  3. मुस्तकीम अली पुत्र राशिद पहलवा, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

🔹 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां और कैसे सप्लाई की जानी थी।

इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि त्योहारों से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर सख्त शिकंजा कसा गया है।

पोल्ट्री फार्म की आड़ में चलता था यह धंधा

नवांशहर पुलिस द्वारा सूत्रों की ज़ानकारी के बाद पकड़ी गई इस अवैध विस्फोटक फैकट्री के बारे में बात की ज़ाए तो गांव के बंद पड़े एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में इस अवैध कारोबार का काला धंधा चल रहा था, इतना हीं नहीं सूत्रों की मानें तो इस गांव के साथ के गांव में ही आर्मी का एक ट्रेनिंग सैंटर भी चल रहा है, जिस से अगर इस ज़गह पर कोई अनहोनी घट ज़ाती तो आस पास के शहर धमाकों से दहल ज़ाने थे। जिसमें फगवाड़ा शहर का भी नुकसान हो सकता था क्योंकि उक्त गांव बिल्कुल फगवाड़ा के साथ सटा हुआ गांव है।

फगवाड़ा बॉर्डर पर अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch