पंजाब में धान की निर्बाध और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने का ऐलान, CM भगवंत सिंह मान ने दोहराई किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

by | Sep 23, 2025 | National

Sep 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और किसानों को धान की निर्बाध और सुचारू खरीद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और इस साल भी राज्य सरकार समयबद्ध और व्यवस्थित खरीद का इतिहास दोहराएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 175 लाख मीट्रिक टन झोने की खरीद के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा:

“पंजाब के किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद सत्र 2025-26 के लिए पूरी तरह तैयार रहें। पंजाब मंडी बोर्ड ने इस सत्र में 1822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं, जो खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग को आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल पूरा सुखाकर मंडियों में लाएं, ताकि बिक्री में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से संपूर्ण खरीद प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कई पहल की हैं और हर स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की मंडियों में तेज़ और निर्बाध खरीद तथा खरीदे गए धान का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया किसानों को किसी भी परेशानी दिए बिना पूरी की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch