धूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में पकड़ा गया अवैध पटाखा कारोबार

by | Sep 23, 2025 | Crime

Sep 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

संगरूर पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने बंद पड़े पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में पटाखे, पोटाश और बारूद बरामद किए हैं।

पुलिस की विशेष मुहिम में मिली सफलता

जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने जानकारी दी कि संगरूर पुलिस द्वारा चल रही “माफिया और अपराधियों के खिलाफ” मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई।
डी.एस.पी. धूरी दमनबीर सिंह के नेतृत्व और इंस्पेक्टर करणवीर सिंह की टीम ने गांव भसौड़ स्थित पोल्ट्री फार्म में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान और मामला दर्ज

सूत्रों के अनुसार, 19 सितम्बर को सहायक थानेदार ओंकार सिंह और चौकी इंचार्ज रणीके को गुप्त सूचना मिली थी कि

  • आरोपी फियाज खान, पुत्र फैज खान, निवासी पोखरा मोहल्ला, हाजीपुर, जिला वैशाली (बिहार),

  • गांव भसौड़ में बंद पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से छोटे पटाखों का निर्माण कर रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर धूरी में मुकद्दमा संख्या 226, दिनांक 19.9.2025, धारा 287, 288 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया।

बरामदगी और जांच

छापेमारी के दौरान पुलिस ने

  • बड़ी संख्या में पटाखों की पेटियां

  • पोटाश

  • बारूद

बरामद किए। आरोपी फियाज खान को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पटाखे बनाने का सामान और बारूद कहां से खरीदा और मंगवाया गया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch