फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल और धमकी

by | Sep 21, 2025 | Crime

Sep 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

ग्यासपुरा की न्यू सम्राट कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय महिला ने जिला पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 4 साल से फोकल प्वाइंट स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास एक फैक्टरी में काम कर रही है।

शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2024 में लुधियाना के चीमा चौक निवासी सुनील यादव पुत्र रामजीत यादव ने उसकी फेसबुक आईडी से मोबाइल नंबर निकालकर उससे संपर्क किया। व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू करने के बाद सुनील उस पर जबरन फोटो और चैट का दबाव डालने लगा।

जब पीड़िता ने बात करना बंद कर दिया तो सुनील ने उसका नंबर अपने दोस्त संजय यादव पुत्र राजमन यादव को दे दिया। इसके बाद संजय ने पीड़िता को अश्लील संदेश और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसे बदनाम करने की धमकी दी, ब्लैकमेल किया और ऑनलाइन पैसों की मांग भी की।

पीड़िता ने जब प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस को शिकायत दी तो थाना साहनेवाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद सुनील और संजय के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव...

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

पंजाब के Amritsar स्थित Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर बड़ी बरामदगी का मामला सामने आया है। यहां डीआरआई और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने महिला के बैग से चार...

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के Ludhiana शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने का मामला सामने आया है। इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch