छोटी उम्र में खेल से जुड़ना बेहद फायदेमंद : सांसद डॉ. चब्बेवाल

by | Sep 21, 2025 | Sports

Sep 21, 2025 | Sports

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब स्टेट मिनी रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ जालंधर स्थित रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमारचब्बेवाल ने किया। उन्होंने बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “छोटी उम्र में खेल संपूर्ण विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। ये शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं, साथ ही अनुशासन, एकाग्रता और समय प्रबंधन जैसी आदतें सिखाते हैं। खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और सफलता तथा असफलता दोनों को संभालना सिखाते हैं । उन्होंने जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन की पंजाब में बैडमिंटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की सराहना की और हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम की विश्वस्तरीय सुविधाओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अमृतसर के निलेश सेठ, जिन्होंने हाल ही में ऊना में हुई नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती है, को विशेष रूप से 11,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री हरनूर सिंह मान, आप हलका इंचार्ज फगवाड़ा, बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री रितिन खन्ना ने बताया कि पंजाब के 23 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग की 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। अगले तीन दिनों में 250 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल 23 सितम्बर को आयोजित होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कारों और आकर्षक उपहारों के साथ-साथ नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।

इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश खन्ना, नरेश बुधिया,हरप्रीत सिंह,पलविंदर जुनेजा,पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, अशोक कुमार और सचिन रत्ती  सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch