लुधियाना रेलवे स्टेशन से 1 साल का बच्चा किडनैप, महिला-युवक की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

by | Sep 19, 2025 | Crime

Sep 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर के रेलवे स्टेशन परिसर से बीती रात एक साल के मासूम बच्चे के किडनैप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है, जिसमें एक महिला बच्चे को उठाए और उसका साथी युवक बैग लेकर पीछे-पीछे चलता दिखाई दे रहा है।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर बच्चे को उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हैं और बाद में लक्ष्मी चौक के पास एक ऑटो में बैठ जाते हैं।

जी.आर.पी. थाना पुलिस ने सेफ सिटी कैमरों समेत आसपास के करीब 50 कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी बच्चा लेकर बस स्टैंड या ढोलेवाल चौक की ओर गए होंगे। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के अनुसार, मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और स्टेट कंट्रोल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने महिला की फुटेज वायरल की है ताकि लोगों की मदद से आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

पीड़ित परिवार का दर्द

बताया जा रहा है कि बच्चा मूल रूप से फतेहपुर की रहने वाली ललितावती देवी का है, जो अपने पति से मिलने लुधियाना आई थी। रात को देर होने के कारण वह अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में ही रुक गई थी। महिला का कहना है कि वह दो दिन से नींद नहीं ले पाई थी, इसी थकावट में उसकी आंख लग गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसके मासूम को उठाकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस किडनैपिंग का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch