पत्नी के विदेश जाने और धोखा देने से आहत युवक ने तोड़ी सांसें, 50 लाख खर्च करने के बाद भी नहीं मिला साथ

by | Sep 3, 2025 | Crime

Sep 3, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पातड़ां (पटियाला):
स्थानीय शहर पातड़ां के दशमेश नगर में रहने वाला एक परिवार उस समय पूरी तरह टूट गया, जब उनके इकलौते जवान बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बेटे की पत्नी ने विदेश जाकर धोखा दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और इसी तनाव के चलते उसने दम तोड़ दिया।

मृतक युवक की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे मनविंदर सिंह (26 वर्ष) का रिश्ता वर्ष 2017 में कोमलप्रीत कौर निवासी राजेवाल, जिला लुधियाना के साथ हुआ था। शादी से पहले कोमलप्रीत कौर को विदेश भेजने का पूरा खर्चा मनविंदर के परिवार ने उठाया था। 2019 में कोमलप्रीत भारत लौटी और मनविंदर सिंह से शादी करके फिर विदेश चली गई।

उसके बाद से उसने मनविंदर से दूरी बना ली और फोन पर भी बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि विदेश भेजने के लिए IELTS, कॉलेज की फीस और शादी पर करीब 50 लाख रुपये का खर्चा मनविंदर के परिवार ने किया था।

लगातार मानसिक तनाव और धोखे से आहत होकर मनविंदर सिंह बीमार रहने लगा। दो दिन पहले दवा लेने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पातड़ां पुलिस ने आरोपी पत्नी कोमलप्रीत कौर, उसके पिता रघवीर सिंह और भाई हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch