
तरनतारन जिले में कल दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले गांव बुर्ज पूहला में हुआ।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस प्रीत सिंह (9) और उसका चचेरा भाई प्रभप्रीत सिंह (11) गांव के ही कुछ लोगों के साथ बाहर गए थे। रास्ते में जाते समय दोनों मासूम सीवरेज के लिए खोदे गए एक गड्ढे में गिर गए। यह गड्ढा पिछले कई दिनों से बारिश के पानी से भरा हुआ था और खुला पड़ा था।
बच्चों के परिजनों का कहना है कि जिन लोगों ने दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाया था, उन्होंने इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।








