जालंधर देहात पुलिस ने फिरौती और हथियार गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

by | Aug 29, 2025 | Crime

Aug 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देहात इलाके में लोगों को डराने, धमकाने, फिरौती मांगने और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 1 खिलौनानुमा पिस्तौल, 1 दातर और एक कार बरामद की है।

एस.पी (डी) सर्बजीत राय ने बताया कि एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस देहात इलाकों को क्राइम-फ्री बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सामने आए नाबालिगा अगवा और फिरौती मामले में यह बड़ी कार्रवाई हुई है।

मामला ऐसे शुरू हुआ

27 अगस्त को गुरप्रीत सिंह निवासी नकोदर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही प्रिंस पुत्र सतपाल और गुरपाल पुत्र हरदीप अगवा करके ले गए। केस में पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। इस बीच पीड़ित के इंग्लैंड वाले व्हाट्सएप नंबर पर उसे धमकियां मिलनी शुरू हुईं और 3 लाख की फिरौती मांगी गई। मजबूर होकर गुरप्रीत ने बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपये भी जमा करवा दिए।

जांच में सामने आया कि धमकी देने वाले और कोई नहीं बल्कि अगवा करने वाले आरोपी ही थे, जिन्होंने अपने अन्य साथियों सुखदीप सिंह, प्रभदीप सिंह, बलकार सिंह और दलजीत सिंह के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया था।

पुलिस का ऑपरेशन और गिरफ़्तारी

थाना सदर नकोदर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मुखबिर की सूचना पर रेड मारकर सभी सातों आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अगवा की गई नाबालिगा की तलाश जारी है और जल्द उसे भी बरामद कर लिया जाएगा।

आदमपुर में अलग कार्रवाई

एस.पी. राय ने बताया कि आदमपुर थाना पुलिस ने भी गश्त के दौरान राजस्थान निवासी मनीष और होशियारपुर निवासी दश बग्गा को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस जांच कर रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch