जालंधर: XUV-700 ने नगर निगम कर्मचारी को रौंदा, CCTV में कैद दर्दनाक हादसा

by | Aug 27, 2025 | Crime

Aug 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। लाडोवाली रोड पर सीवरेज की सफाई कर रहे नगर निगम कर्मचारी को मंगलवार को तेज रफ्तार XUV-700 गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे का पूरा दृश्य पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सफाई कर्मचारी को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जांच जारी है।

इस हादसे के बाद नगर निगम कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर में से कोई भी अब तक अस्पताल में घायल का हालचाल लेने नहीं आया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित की हालत बिगड़ती है या कोई अनहोनी होती है तो वे नगर निगम का पूरा कामकाज ठप कर देंगे। उन्होंने कहा कि बेहद कम वेतन पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन प्रशासन उनके साथ होने वाली घटनाओं पर गंभीरता नहीं दिखाता।

कर्मचारियों ने मांग की कि घायल कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए और उसे स्थायी नौकरी दी जाए। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch