जालंधर कैंट बाजार से महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, बेटी ने लगाया अगवा करने का आरोप

by | Aug 24, 2025 | Crime

Aug 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर कैंट के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय महिला रोज़ी अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने आई थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब हो गई।

बेटी ने लगाया अगवा करने का आरोप

लापता महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों पिज्जा खाने के बाद अलग-अलग सामान लेने गए। उसी दौरान सफेद कार में आए कुछ युवकों ने उसकी मां के मुंह पर कपड़ा लपेटकर जबरन कार में बिठा लिया और चर्च रोड की ओर फरार हो गए। लड़की के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

दुकानदारों ने जताई अनभिज्ञता

सूचना मिलते ही थाना कैंट के प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी महिला को जबरन कार में बिठाने की घटना की पुष्टि नहीं की। दुकानदारों का कहना था कि यदि ऐसा होता तो बाजार में हंगामा जरूर होता।

CCTV फुटेज से बढ़ा रहस्य

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला खुद एक खाने-पीने की दुकान के पास से ई-रिक्शा में अकेली बैठकर चर्च रोड की ओर जाती दिखाई दी। इस फुटेज ने मामले को और उलझा दिया है।

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ने बेटी को जानबूझकर वहीं छोड़ा या फिर कोई और वजह है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है और परिवार को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch