नया स्कैम अलर्ट: बुजुर्ग महिला और छोटे बच्चे का सहारा लेकर घरों की रेकी

by | Aug 23, 2025 | Crime

Aug 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नए स्कैम की जानकारी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ठग बुजुर्ग महिला और छोटे बच्चों का सहारा लेकर लोगों के घरों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस स्कैम में एक बुजुर्ग महिला घर के बाहर आकर कहेगी – “मेरी तबीयत खराब है, मुझे दवाई लेनी है, थोड़ा पानी दे दो।” अगर कोई व्यक्ति मदद के तौर पर उसे घर में बुलाता है, तो वह तुरंत फोन कॉल करती है। इस कॉल में वह ‘कैप्सुल’ और ‘गोली’ शब्द का इस्तेमाल करती है।

दरअसल, यह कोड वर्ड है –

  • कैप्सुल = घर में पुरुष मौजूद

  • गोली = घर में महिला मौजूद

इस तरह गिरोह के सदस्य समझ जाते हैं कि घर में कौन-कौन है और फिर वे संभावित हमला या चोरी की योजना बना सकते हैं।

👉 पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को, चाहे वह बुजुर्ग महिला या बच्चा ही क्यों न हो, घर के अंदर प्रवेश न दें। पुलिस का कहना है कि वे हमेशा मदद के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों को भी सजग और सावधान रहना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की ठगी या अपराध से बचा जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

Get In Touch
close slider

Get In Touch