अमृतसर में ए.एस.आई. 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

by | Aug 12, 2025 | Crime

Aug 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में तैनात ए.एस.आई. सतनाम सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने यह रकम 1 लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त के रूप में शिकायतकर्त्ता इंद्रजीत सिंह से मांगी थी।

इंद्रजीत सिंह के मुताबिक, उसका दोस्त पारस मेहता एक वित्तीय सलाहकार है, जिसने सुनील कुमार के पैसे शेयर मार्केट में निवेश किए थे। बाजार में गिरावट से सुनील कुमार को 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। इसके बाद सुनील कुमार ने पारस से 4 खाली चेक और 6 लाख का हलफनामा ले लिया और थाना इस्लामाबाद में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। जवाब में पारस मेहता ने भी सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत दी।

इस मामले की जांच ए.एस.आई. सतनाम सिंह को सौंपी गई, जिसने पारस से मामले को “मार्क” कर निपटाने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की और 20,000 रुपए तत्काल देने को कहा। शिकायतकर्त्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो यूनिट, अमृतसर में डीएसपी को पूरे मामले की सूचना दी।

सरकारी गवाह की मौजूदगी में विजिलेंस टीम ने ए.एस.आई. सतनाम सिंह को 20,000 रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर में मामला दर्ज कर जांच जारी है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch