मानसा में मिलिट्री रंग की वर्दी-वाहनों, हुक्का बार, हथियार प्रदर्शन और भड़काऊ प्रचार पर पूर्ण पाबंदी

by | Aug 12, 2025 | States

Aug 12, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

ज़िला मजिस्ट्रेट कुलवंत सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला मानसा की सीमाओं में मिलिट्री रंग की वर्दी और वाहनों के ख़रीद-बिक्री व इस्तेमाल, हुक्का बार संचालन, सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस, भड़काऊ प्रचार और हथियार प्रदर्शन पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व मिलिट्री रंग की वर्दी और वाहनों का ग़लत इस्तेमाल कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, जिससे जनजीवन को खतरा होता है। इसी कारण आम लोगों द्वारा इनका इस्तेमाल रोकना आवश्यक है।

इसके साथ ही, हुक्का बार चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीने पर भी पूर्ण पाबंदी लागू कर दी गई है। यह आदेश डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब के पत्र और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में जारी किए गए हैं।

अमन-कानून बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस, नारेबाज़ी, भड़काऊ प्रचार और घातक हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पाबंदी सुरक्षा बलों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, सरकारी कार्यों, विवाह-शादी, धार्मिक/शोक सभाओं और स्कूल/कॉलेज में पढ़ाई के लिए बच्चों के जमावड़े पर लागू नहीं होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch