भाजपा नेता आशु सांपला का राहुल गांधी पर तीखा हमला – “संविधान का ज्ञान नहीं, सेना पर भरोसा नहीं, पाकिस्तान पर भरोसा”

by | Aug 10, 2025 | Political

Aug 10, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भाजपा नेता आशु सांपला ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं है और वह “पागल की तरह हरकतें” करते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच जेट विमानों को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराए जाने की घोषणा पर कांग्रेस के सवाल उठाने को लेकर सांपला ने कहा कि कांग्रेस को सेना पर भरोसा नहीं है, बल्कि पाकिस्तान पर भरोसा है। उन्होंने कहा, “देश के सेना के जनरल और सभी बड़े अधिकारी बोल चुके हैं, लेकिन कांग्रेस को सेना और मोदी जी पर भरोसा नहीं। यह कांग्रेस की आदत रही तो देश विरोधी कहलाएंगे। कांग्रेस को डूबकर मर जाना चाहिए।”

सांपला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पूरी तरह झूठे हैं और इनका मकसद सिर्फ आम जनता में भ्रम फैलाना है। भाजपा नेता ने कहा, “राहुल गांधी जिस पेड़ पर बैठे हैं, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे हैं। उनकी भाषा अहंकार से भरी है और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ है।”

आशु सांपला ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला विपक्ष के खिलाफ आने पर कांग्रेस उसे भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सेना, चुनाव आयोग और संसद जैसी संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

सांपला ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और विपक्ष के इन झूठे दावों को बार-बार नकार चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर वे चाहते हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार मिले तो इस बात को साफ-साफ कहें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch