भाजपा का असली चेहरा राम रहीम को बार-बार पैरोल से उजागर: हरजी मान

by | Aug 9, 2025 | Political

Aug 9, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने दुष्कर्म और हत्या के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल देने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 8 सालों में भाजपा सरकार ने राम रहीम को 14 बार पैरोल दी, जिनमें ज्यादातर चुनावी समय पर मिलीं।


आम आदमी पार्टी के नेता हरजी मान ने शनिवार को कहा कि दो महिलाओं से बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के गंभीर अपराधों में 20-20 साल की दोहरी सजा काट रहा तथाकथित बाबा राम रहीम भाजपा सरकार की मेहरबानी के चलते बार-बार जेल से बाहर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राम रहीम को 14 बार पैरोल दी गई, जो अक्सर किसी न किसी चुनाव से पहले होती रही।

मान ने आंकड़ों के साथ बताया कि राम रहीम को 2020 और 2021 में एक-एक दिन की पैरोल दी गई। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 21 दिन, जून 2022 में हरियाणा निगम चुनाव में 30 दिन, अक्टूबर 2022 में हरियाणा उपचुनाव से पहले 40 दिन और जनवरी 2023 में पंचायत चुनाव के दौरान फिर 40 दिन की पैरोल मिली। जुलाई 2023 में उपचुनाव के लिए 30 दिन, नवंबर 2023 में राजस्थान चुनाव के दौरान 21 दिन और जनवरी 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 51 दिन की पैरोल दी गई।

इसके अलावा अगस्त 2024 में 21 दिन, अक्टूबर में 20 दिन, जनवरी 2025 में 30 दिन और अप्रैल 2025 में 21 दिन की पैरोल मिली। अब, जन्मदिन मनाने के लिए फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है। हरजी मान ने कहा कि यह सब दर्शाता है कि भाजपा अपराधियों के सहारे सत्ता सुख भोग रही है। उन्होंने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और अन्य शीर्ष नेताओं से पूछा कि जिस राम रहीम को श्री अकाल तख्त साहिब ने पंथ का दोषी करार दिया है, उसकी पैरोल पर वे चुप क्यों हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch